फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, sangrur, attack

लाठीचार्ज में दो दर्जन धरनाकारी जख्मी

Mon, 24 Feb 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Mon, 24 Feb 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
punjab, sangrur, attack
शहीद ऊधम सिंह धर्मशाला के बाहर धरने पर बैठे कंबोज बिरादरी के लोगों को शांत करने के प्रयास में पुलिस तथा धरनाकारियों में झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन


झड़प में पंजाब पुलिस के दो डीएसपी को मामूली चोटें लगीं और छह पुलिस कर्मचारियों समेत करीब दो दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने करीब तीन दर्जन धरनाकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कर्मचारियों को इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि घायल हुए धरनाकारी यहां के निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

 
यहां के सीतासर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी चल रही है। चार दिन पहले भी इसको लेकर विवाद हुआ था लेकिन आज फिर मंदिर कमेटी द्वारा की जा रही तैयारी पर कंबोज बिरादरी ने आपत्ति जताई और मंदिर के करीब बनी धर्मशाला के बाहर धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। धरनाकारियों का कहना है कि जिस जगह पर टेंट लगाया जा रहा है उसको लेकर उनका मंदिर कमेटी के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वे इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज करके उनके 50 के करीब लोगों को हिरासत में ले लिया है। कंबोज बिरादरी के आगू राजिंदर सिंह कैफी, जगदीप सिंह, परमजीत सिंह आदि ने कहा कि पुलिस ने उनकी बातचीत चल रही थी लेकिन अचानक ही पुलिस ने उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके कारण कई दर्जन लोग घायल हो गए।

वहीं, एसपी डी परमजीत सिंह गोराया ने बताया कि पुलिस इस मामले को शांतिपूर्वक तरीके से हल कर रही थी और इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनके दो डीएसपी तेजा सिंह मल्ली तथा कृष्ण कुमार समेत पुलिस पार्टी पर छत से ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इसमें दोनों डीएसपी समेत छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया है और तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।


घायल हुए पुलिस कर्मियों में दो महिला जवान भी हैं। घायल हुए पुलिस कर्मियों में मनिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, कर्मजीत बेगम, रजनी कौर, जसपाल सिंह और गुरमेल सिंह शामिल हैं।
उधर, पुलिस ने दो दर्जन से भी ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed