फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, malerkotla, muslim

बेहद जरूरत होने पर ही जारी होंगे फतवे : मुफ्ती फजैल

Thu, 07 Aug 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला (मालेरकोटला/संगरूर)
अमर उजाला (मालेरकोटला/संगरूर) Updated Thu, 07 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, malerkotla, muslim
देशभर में मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धार्मिक संस्थान दारूल-उलूम देवबंद (वक्फ यूपी ने मंगलवार देर शाम को पत्र जारी करके मालेरकोटला से संबंधित मुफ्ती फजैल उल रहमान को दारूल उलूम देवबंद (वक्फ) के मुफ्ती साहिबानों का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है।
विज्ञापन


संस्थान के उप कुलपति मौलाना मोहम्मद सालिम कासमी द्वारा जारी इस घोषणा पत्र में मुफ्ती फजैल उल रहमान को 12 अगस्त से अपना पदभार संभालने को कहा गया है।

दारूल उलूम देवबंद (वक्फ) के मुफ्ती साहिबानों का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद यहां मुफ्ती फजैल उल रहमान ने साफ किया कि देशभर में सबसे अधिक फतवे दारूल उलूम देवबंद से जारी किए जाते हैं। ये फतवे मजाक का पात्र न बनें इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा, फतवों को जारी करते समय क्रांतिकारी बदलाव लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। किसी भी परिस्थिति में जारी किए जाने वाले फतवे में वर्तमान हालात और नए जमाने की हकीकत को ध्यान में रखकर शरीयत का हुकम बताया जाएगा।
विज्ञापन


दारूल उलूम देवबंद के नए अध्यक्ष बने मुफ्ती ने साफ किया कि अब बहुत अधिक जरूरत महसूस होने पर ही फतवे जारी किए जाएंगे। तलाक और निकाह जैसे संवेदनशील मामलों पर दंपति दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही फतवा जारी किया जाएगा। फतवों का अवैध प्रयोग न हो, इसके लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बने मुफ्ती फजैल उल रहमान ने इस्लाम धर्म से संबंधित दर्जनों पुस्तकें लिखीं हैं। इससे पहले वे पंजाब सरकार की ओर से मुफ्ती-ए-पंजाब भी रह चुके हैं।

फोटो:06एसजीआरपैन1106:नए अध्यक्ष बने मुफ्ती फजैल उल रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed