फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, sukhbir badal, bhim tank

सुखबीर से नहीं मिल पाया भीम टांक का परिवार

Wed, 30 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Wed, 30 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, sukhbir badal, bhim tank
भीम टांक हत्याकांड संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को जलालाबाद के गांव
विज्ञापन
कमालवाला में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मिलने का कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया।

समिति के कनवीनर गोपीराम सांदड़ ने बताया कि समिति के सदस्य धर्मवीर मलकट की चाची लाजवंती देवी के निधन के कारण सुखबीर बादल से मिलने का कार्यक्रम रद्द किया गया। उन्हाेंने इस बारे में उपमुख्यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ को भी सूचित कर दिया था। उन्हाेंने मुलाकात के लिए अगला समय देने की बात कही।

संघर्ष समिति की ओर से हड़ताल खत्म करने की घोषण के बाद भी सफाई कर्मियाें के काम पर न आने के सवाल पर सांदड़ ने कहा कि यह शहर हमारा है और इसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि वीरवार से सभी सफाई कर्मचारी शहर में कचरा उठाने का काम शुरू कर देंगे और भीम को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगी।

अमित डोडा का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा
भीम हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किए गए अमित डोडा को बुधवार को न्यायाधीश अमित मल्लन की अदालत में पेश किया गया। जहां उसे 2 जनवरी तक फिर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 2 जनवरी को अमित डोडा सहित राजा, पारी, भीमा और हैप्पी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं 2 जनवरी को ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर वालिया की अदालत में शराब व्यवसायी व भीम हत्या कांड के मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई का फैसला होना है। इसलिए अब इस पूरे मामले को लेकर लोगों की नजरें 2 जनवरी पर टिकी हुई हैं।

ठेका जलाने वाले युवक नामजद
स्थानीय दाना मंडी में बने एक शराब के ठेके के कारिंदे को मंगलवार रात कुछ लोगाें ने मारपीट कर घायल कर दिया व नगदी छीनते हुए ठेके को आग लगा दी। इस पर थाना नंबर 1 की पुलिस ने तीन अज्ञात सहित चार लोगाें पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, पुलिस को दिए बयान में प्रेम नगर गली नंबर 5 निवासी देसराज पुत्र रामेश्वर लाल ने बताया कि वह तथा अजीमगढ़ निवासी मदन लाल दाना मंडी स्थित ठेके पर कार्यरत हैं।

मंगलवार रात करीब 8 बजे उनके ठेके पर कोई जानकार शराब लेने के लिए आया जिसको शराब देने के लिए उन्हाेंनें ठेका खोला था इतने में सन्नी नामक युवक तीन अज्ञात युवकों के साथ वहां आया और मदन लाल के सिर पर भारी हथियार से वार कर नगदी छीन ली और ठेके को आग लगा दी। इधर सूचना मिलते ही डीएसपी गुरभेज सिंह, थाना प्रभारी बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी जिन्हाेंने ठेके की आग पर काबू पाया। पुलिस ने सन्नी व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 392, 394, 397, 323, 436 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed