फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, drugs

जहां बिक रहा नशा वहां जा नहीं रही पुलिस

Mon, 26 May 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 26 May 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, drugs
पंजाब सरकार द्वारा नशाखोरी के खिलाफ शुरू किए अभियान के तौर पर पिछले तीन दिन में पंजाब पुलिस ने प्रदेश में नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ 319 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए फिरोजपुर के सीमांतवर्ती गांवों में रात के समय छापामारी की, लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लगी। जानकारों का कहना है कि पुलिस उन गांवों में छापामारी नहीं कर रही है जिनमें कुछेक राजनीतिक नेताओं के समर्थन से नशीले पदार्थों का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के सीआईडी विंग से सेवानिवृत्त हुए एक मुलाजिम ने बताया कि गांव वजीदपुर व बारेके में सरेआम चूरापोस्त बिक रहा है। बहुत से नौजवान नशे की पूर्ति के लिए यहां से चूरापोस्त और अफीम लेकर आते हैं। फिरोजपुर शहर की बस्ती निजामद्दीन, बस्ती टैंकावाली, लोको शेड, शेखांवाली बस्ती, भटियां वाली बस्ती, छावनी की लाल कुर्ती व ग्वाल मंडी में भी नशा बिकता है। यहां पर पुलिस छापामारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद के गांव महालम में अधिकतर घरों में नशीला पदार्थ बिकता है। यह हलका उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और सांसद शेर सिंह घुबाया का है। यहां बहुत से ऐसे घर हैं जिनके घरों की टंकी में पानी के बजाय अवैध शराब भरी हुई हैं। फिरोजपुर और फाजिल्का के कई ऐसे गांव हैं जहां पर लोग नशीले पदार्थ बेच कर ही अपना परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिरोजपुर में बीते दिन पुलिस ने सीमांत गांव मुठियांवाला में छापामारी की यहां से कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।

प्रदेश भर में तीन दिन में एनडीपीएस के तहत दर्ज किए 319 केस
पंजाब सरकार के आदेश पर नशाखोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान के तहत पुलिस ने 24 मई से 26 मई तक 319 केस नशीले पदार्थों के खिलाफ दर्ज किए हैं। 24 मई को दर्ज किए 100 केस, 25 मई को दर्ज किए 115 मामले व 26 मई को 104 केस दर्ज किए हैं, लेकिन जो नशीले पदार्थ पकड़े हैं उनकी मात्रा बहुत कम है।

बीएसएफ पकड़ चुकी अब तक 245.685 किलो हेरोइन
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी चालू साल में पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान बार्डर से 245.685 किलो हेरोइन पकड़ चुके हैं। इससे पता चलता है कि पंजाब में नशे की खेप पाकिस्तान से कितनी मात्रा में आ रही है।


राजस्थान से भी आता पंजाब में नशीला पदार्थ
राजस्थान में अफीम की खेती को मान्यता है। यहां से अफीम और चूरापोस्त भारी मात्रा में पंजाब में आता है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में चूरापोस्त के ठेके बदलने पर पंजाब में कुछ समय चूरापोस्त आना बंद हो गया था। तो पंजाब के सभी नशेड़ी श्रीगंगानगर पहुंच गए थे। वहां पर श्रीगंगानगर की पुलिस ने लाइन लगाकर नशेड़ियों को चूरापोस्त बांटा था। उसमें कथित तौर पर पंजाब पुलिस के कई जवान भी शामिल थे, जो नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed