{"_id":"295a619f21244ecf1003d8e6d50f355c","slug":"punjab-firozpur-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर से पचीस करोड़ की हेरोइन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर से पचीस करोड़ की हेरोइन बरामद
अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में फेंके पांच हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचीस करोड़ रुपये है।
बताया जा रहा है कि दो पाकिस्तानी तस्कर धुंध और घने अंधेरे का फायदा उठाते हुए हेरोइन के पैकेट फेंसिंग से भारतीय सीमा में फेंक रहे थे।
बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि सर्दी में धुंध को देखते हुए सरहद पर बीएसएफ जवानों की गश्त बढ़ाई हुई है। बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे बीओपी न्यू मोहम्मदी वाला के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से दो तस्कर हेरोइन के पैकेट कंटीली तार पार फेंक रहे थे। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को बार्डर पिल्लर नंबर-182/3/4 के पास हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए।
थोड़ी दूर चलने पर एक और पैकेट हेरोइन का बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि दो पाकिस्तानी तस्कर की गतिविधि देखी गईं लेकिन बीएसएफ जवानों की हरकत देखते ही उक्त तस्कर पाकिस्तान की तरफ भागने में कामयाब हो गए।