{"_id":"2fc5ad3a998dbf921ffb88d951d21abe","slug":"punjab-firozpur-accident-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डिब्बे से टकराया इंजन, बोगी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े डिब्बे से टकराया इंजन, बोगी पटरी से उतरी
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 10 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी स्थित आईडब्ल्यू दफ्तर के पास मंगलवार सुबह डीजल इंजन ने खड़े रेल डिब्बे (गार्ड का डिब्बा) को जबरदस्त टक्कर मारी। इस कारण बोगी रेल पटरी से उतर गई।
उक्त हादसा घनी धुंध के चलते हुआ। बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इंजन को भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मैकेनिकल, सेफ्टी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार डीजल इंजन नंबर-13322 ने यार्ड में खड़ी बोगी को टक्कर मार कर आगे धकेलना चाहा। धुंध अधिक होने के कारण चालक को बोगी सही दिखाई नहीं दी और टक्कर जोर से लग गई। इस कारण बोगी काफी ऊंची उछलने के बाद ट्रैक से उतर गई। बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इंजन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
उक्त घटना सुबह लगभग छह बजे हुई और तुरंत संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया और सुबह आठ बजे तक बोगी को ट्रैक पर चढ़ा दिया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि उक्त घटना संबंधी अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच की जाएगी।