{"_id":"e5b5422b64032af24bffed53152e969f","slug":"punjab-barnala-neglence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज की गैस चढ़ने से दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज की गैस चढ़ने से दो व्यक्तियों की मौत
अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला के एयरफोर्स में स्थित सीवरेज की गैस चढ़ने के कारण दो सफाई सेवकों की मौत हो गई जिस पर पुलिस ने सफाई ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ठेकेदार को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
थाना सदर के थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि मंगलवार को सफाई सेवक प्रगट सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ठीकरीवाला और महेंद्रपाल सिंह पुत्र हजूरा सिंह एयरफोर्स स्टेशन के अंदर स्थित सीवरेज की सफाई कर रहे थे। सफाई सेवक प्रगट सिंह सीवरेज के अंदर उतरा और उसको सीवरेज के अंदर जहरीली गैस चढ़ गई।
प्रगट सिंह का दम घुटने लगा तो उसने अपने दूसरे साथी महेंद्रपाल सिंह को कहा कि वह उसको तुरंत बाहर निकाले। महेंद्रपाल ने प्रगट सिंह को बाहर निकालने के लिए अपनी टांग सीवरेज में डाल कर उसे बाहर आने के लिए कहा, लेकिन महेंद्रपाल सिंह भी सीवरेज के अंदर जा गिरा। दोनों की सीवरेज के अंदर गैस चढ़ने से मौत हो गई। उनको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों ने काफी संख्या में गांव के लोगों को लेकर थाना सदर में एकत्रित होकर काफी रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार ने सफाई मजदूरों की सुरक्षा के लिए वहां कोई प्रबंध नहीं किए थे। सफाई ठेकेदार की लापरवाही के कारण सफाई सेवकों की मौत हुई है।
थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि बुधवार को सफाई ठेकेदार सुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ लापरवाही करने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।