{"_id":"4b84c1b9285358128720e2906cc3f2a2","slug":"protest-in-cm-s-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पैतृक हलके लंबी में मजदूरों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पैतृक हलके लंबी में मजदूरों का प्रदर्शन
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को खेत मजदूरों ने मुख्यमंत्री
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में नेशनल हाईवे पर रोष प्रदर्शन
किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी खेत मजदूर मकानों की बांट में धांधली का आरोप
लगा रहे थे।
खेत मजदूरों ने राज्य सरकार और ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में खेत मजदूर परिवारों से संबंधित महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूरों ने कहा कि हलका लंबी में गरीबों और बेघरों के सिर छुपाने के लिए बनाई गई कॉलोनियां सरकार के गले की फांस बन गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक लंबी में पड़ती मंडी किल्लियांवाली की भाटी कॉलोनी में राज्य सरकार द्वारा जो मकान बनाए गए हैं उनकी बांट में धांधली हुई है, जिससे उनमें रोष है। मजदूरों ने बताया कि आज ब्लॉक एवं पंचायत अधिकारी लंबी ने खेत मजदूरों को बैठक के लिए बीडीपीओ दफ्तर में बुलाया था। वे बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, मगर अधिकारी अपने दफ्तर नहीं पहुंचे। इस कारण मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुक्खा सिंह सिंहेवाला, फकीर चंद, डा. वीरू, हरदियाल सिंह, राम सरूप, मंदर सिंह, शांति देवी, रजनी, सरोज रानी, खजानी देवी समेत बड़ी संख्या में खेत मजदूर उपस्थित थे।