{"_id":"16d4e9466201de0677ef0e8dc81c1e31","slug":"play-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा पर पेश नाटक ने लोगों को झकझोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा पर पेश नाटक ने लोगों को झकझोरा
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्रह्म ऋषि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 13वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। इसके मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत ज्याणी थे जबकि विशिष्ट अतिथि विजय लक्ष्मी भादू थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म ऋषि मिशन की प्रमुख दीदी कृष्णकांता ने की। स्कूल प्रिंसिपल ने आए हुए सभी मुख्यातिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चौ. ज्याणी ने कहा कि बच्चाें के सर्वांगीण विकास के लिए यह स्कूल लगातार प्रयासरत है। उन्हाेंने बच्चाें को सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व बच्चाें द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म ऋषि विश्वात्मा बावरा जी के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके की गई। विद्यार्थियाें द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और भ्रूण हत्या पर पेश किए गए नाटकों ने उपस्थित लोगों को झकझोर कर रख दिया। कार्यक्रम के दौरान गत शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर बच्चों द्वारा फाइन आर्ट्स और साइंस की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान कृष्णकांता ने अपने संबोधन में समाज में नारी के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में बताया।
विज्ञापन
दीदी ब्रह्मऋता ने वार्षिक रिपोर्ट में बच्चों की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि अच्छे इंसान बनाना हमारी प्राथमिकता है। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।