{"_id":"cd99c7b00fc64913b29e0a8435588d37","slug":"overcome-truck-with-rice-three-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के धान से लदा ट्रक काबू, तीनों आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के धान से लदा ट्रक काबू, तीनों आरोपी फरार
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Thu, 31 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर मे पुलिस ने बस्ती भट्टियां वाली के नजदीक चोरी के धान से लदा ट्रक पकड़ा है। आरोपी पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।
ट्रक में चोरी के धान के 550 बैग लदे थे। उधर थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक तीन लोग ट्रक में 550 धान के बैग लादकर फिरोजपुर शहर स्थित बस्ती भट्टियां वाली के पास से गुजर रहे थे।
वहां पर एएसआई दविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की थी। पुलिस ने ट्रक को देख उसे रोकने का इशारा किया। ट्रक पर सवार तीन आरोप पुलिस को देख ट्रक छोड़कर वहां से भागने में कामयाब हो गए।
ट्रक से कूद कर भागने वाले व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी सदूशाह वाला और बोहड़ सिंह वासी भावड़ा के रूप में हुई है।
तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उधर थाना सिटी पुलिस ने एएसआई के बयान पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।