{"_id":"2c0d8dc650fd2b9120cc22c2ef3f32ce","slug":"minister-of-health-diseases-full-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से भरा सेहत मंत्री का हलका : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से भरा सेहत मंत्री का हलका : केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी के हलके का गांव तेजा रूहेला की आबादी तीन हजार है। परिवारों की संख्या करीब 450 है और ऐसा कोई परिवार नहीं जिसके घर में एक सदस्य विकलांग या बीमार न पड़ा हो।
पंजाब का इतना बुरा हाल है। ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को आयोजित एक जनसभा में कहीं।
केजरीवाल ने कहा कि हैरान करने वाली यह तस्वीर किसी दूसरी जगह की नहीं बल्कि कभी खुशहाल माने जाने वाले सूबे पंजाब की है। गांव तेजा रूहेला सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी के हलके में है।
विज्ञापन
इस गांव से बड़ी लापरवाही की तस्वीर कहीं नहीं देखने को मिली। गांव तेजा रूहेला बिल्कुल भारत-पाक सीमा पर बसा है।
दूषित पेयजल पीने से यहां के लोग बीमार पड़े हैं। केजरीवाल ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त बच्चों व अन्य लोगों से मुलाकात की।
केजरीवाल ने कहा कि वे अचंभित हैं कि एक ही गांव में सैकड़ों बीमार लोग, जिनमें 36 बच्चे ऐसे हैं जो मस्तिष्क पक्षाघात, अंधे, बहरे व कई गंभीर रोगों से पीड़ित हैं। कई बच्चे तो उठ भी नहीं सकते हैं। सेहत मंत्री का हलका होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवा नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि यह सब सतलुज दरिया के दूषित जल के कारण भूमिगत जल में फैले सीसा, कैडमियम, आर्सेनिक और यूरेनियम की तरह भारी धातुओं के कारण है। दुख की बात है कि सरकार को जो बचाव कार्य इस गांव में करने चाहिए थे, वे नहीं किए।
केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस दोनों को ही परख लिया है। अब लोग इतने दुखी हैं कि पंजाब में आप की सरकार बनना तय है।
सरकार बनने पर स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।