{"_id":"f71b5d2fca233eaf8d5ead97a99f65dc","slug":"lpg-subsidies-will-not-be-without-a-adhar-number-from-january-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी से बिना आधार नंबर के नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जनवरी से बिना आधार नंबर के नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने 1 जनवरी 2016 से बिना आधार नंबर वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय से निर्देश मिलते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2015 से पहले पहले अपने आधार नंबर का एलपीजी कनेक्शन व बैंक अकाउंट से लिंक करवाने की हिदायतें दे दी है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय पेट्रोलियम विभाग ने पिछले साल 1 अप्रैल से देश भर में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधी सब्सिडी प्रदान करने की योजना लागू कर दी थी। इसके लिए उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार नंबर से लिंक करवाया गया था।
हालांकि जिन उपभोक्ताओं के पास आधार नंबर नहीं था, उन्हें भी अभी बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी दी जा रही थी, लेकिन अब 1 जनवरी से यह व्यवस्था बदल दी जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार 1 जनवरी से सिर्फ आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए उन्हें 31 दिसंबर से पहले अपने कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार नंबर से लिंक करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
एलपीजी डीलर एसोसिएशन फरीदकोट के जिलाध्यक्ष सुनील जैन के अनुसार आधार नंबर का लिंक न होने की वजह से कई गैस उपभोक्ताओं ने अपने नाम पर अलग अलग शहरों में दो या इससे भी अधिक गैस कनेक्शन ले रखे हैं। वे दोहरी सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं।
ऐसे उपभोक्ताओं पर नकेल कसने के लिए ही पेट्रोलियम मंत्रालय की हिदायतों पर इंडियन आयल कार्पोरेशन समेत अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जनवरी से बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। जिला फरीदकोट में ही ऐसे करीब 3 हजार उपभोक्ता हैं जिन्होंने अभी तक अपने कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार से लिंक नहीं करवाया है।