फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Firozpur, fire, vegetable market, 20 shops, burnt

आग से दुकान जलकर राख

Mon, 12 May 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Mon, 12 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Firozpur, fire, vegetable market, 20 shops, burnt
सब्जी मंडी में आग लगने से एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई वहीं आसपास की 20 दुकानों के बाहर रखा सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के पास कुम्हार मोहल्ला निवासी आशु, राजीव व राजिन्द्र ने बताया कि वह रविवार रात छत पर सोए हुए थे। करीब एक बजे उन्होंने सब्जी मंडी की एक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन


इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को दी गई। जब तक दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आसपास की 20 दुकानों के बाहर लगी तिरपाल, फट्टे और रेहड़ियां आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब सभी लोग आग बुझाने के बाद चले गए तो करीब तीन बजे आग फिर से भभक उठी। आग में सब्जी मंडी स्थित श्याम लाल की दुकान पूरी तरह से जल गई।


दुकान मालिक ने बताया कि उसे करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है। आगजनी में श्याम लाल की दुकान के अलावा ज्ञानचंद, कुंदन, अशोक, काला, मन्नू, गणेश, नंद किशोर, कृष्ण लाल, लक्की, काकू, नरेन्द्र, गट्टू व अन्य दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखा सामान जल गया। आगजनी के चलते सोमवार को ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed