{"_id":"2052df5904c6b910f858ef62025f25e8","slug":"father-murdered-his-10months-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पिता ने मार दी दस माह की बच्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी पिता ने मार दी दस माह की बच्ची
अमर उजाला, (फिरोजपुर)।
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तूत में एक नशेड़ी पिता ने अपनी दस माह की बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या का कारण बच्ची का रोना बना।
इस वजह से उसने बच्ची का गला घोंट दिया। बच्ची के दादा के बयान पर थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर किया। आरोपी अभी फरार है।
पुलिस ने बताया कि सुखजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव तूत नशा करने का आदी है। नशे के खातिर अपनी पत्नी को मारपीट कर उसने उसे चार महीने पहले घर से बाहर निकाल दिया था। सुखजिंदर के तीन बच्चे हैं।
पत्नी दो बच्चे अपने साथ लेकर मायके चली गई। दस माह की बच्ची सुखजिंदर के पास ही थी। शिकायत में दर्शन सिंह ने बताया कि बच्ची किसी कारण से बहुत रो रही थी।
इसी से तंग आकर सुखजिंदर सिंह ने उसका गला घोट दिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।