फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Two arrested for murder of ex-military

पूर्व फौजी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 01 Dec 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for murder of ex-military
बीती 22-23 नवंबर की रात को खमाणों के गांव पोहलो माजरा के खेतों में एक किसान फौजी भाग सिंह की हत्या की गुत्थी आठ दिनों में पुलिस ने सुलझा ली है। बीती 22 नवंबर की रात को भाग सिंह की किसी ने उनके खेतों की मोटर पर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में जसकरन सिंह उफ मंगा व गुरजीत सिंह उर्फ काली को काबू कर लिया है। जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खेहरा ने बताया कि गांव पोहले माजरा के भाग सिंह की हत्या के मामले में गहनता से जांच जारी थी।
विज्ञापन


एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल, डीएसपी अजिंदर सिंह और एसएचओ सुखवीर सिंह की ओर से संयुक्त तौर पर की गई जांच के दौरान 29 नवंबर को उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया लकड़ी का सोटा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी कलोनियां संघोल के रहने वाले हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जसकरन सिंह उर्फ मंगा और मृतक भाग सिंह के एक महिला के साथ संबंध थे। यह जसकरन सिंह उर्फ मंगा को बरदाश्त नहीं हो रहा था।


इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब के जज विनीत कुमार नारंग की अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed