फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Troopers arrested on charges of child sexual

बच्चे से कुकर्म के आरोप में फौजी गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 16 Feb 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
Troopers arrested on charges of child sexual
छावनी क्षेत्र के चिल्डर्न पार्क में एक नौ वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चा यहां पर छावनी में तैनात एक फौजी का बेटा है जबकि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी फौज में तैनात है।
विज्ञापन



मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी फौजी अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उसका बेटा छावनी में स्थित चिल्डर्न पार्क में खेलने गया था।
विज्ञापन


यहां आरोपी भी अकसर आता है। दो दिन पहले जब उसका बेटा पार्क में गया तो आरोपी ने उसे गेम खिलाने का झांसा देते हुए उसके साथ कुकर्म किया और फरार हो गया।

पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और आरोपी की शिनाख्त होते हुए अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई हरफुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके उसे एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed