{"_id":"9d5b880cf4c6c18ebb2395a11e98078e","slug":"thief-gang-arrested-five-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
थाना बाजाखाना पुलिस ने कोटकपूरा शहर समेत आसपास के गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान पंजगराईं खुर्द निवासी बलदेव सिंह उर्फ देव, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, समालसर निवासी मनप्रीत सिंह मनी, औलख निवासी गुरदीप सिंह व गांव रोडे निवासी मिंटू सिंह के रूप में हुई।
डीएसपी जैतो जगदीश बिश्नोई ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने कोटकपूरा, भगता भाईका, पंजगराईं, घणिएवाला आदि क्षेत्र में कई घटनाओं को स्वीकार किया है। इन्होंने कोटकपूरा शहर से 11 मोटरसाइकिलें व विभिन्न गांवों में खेतों के ट्रांसफार्मरों की मोटरें चुराई थीं।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक फोर्ड आईकोन कार, तीन मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का इंजन, ट्रांसफार्मरों का 80 किलो तांबा तथा ट्रांसफार्मर खोलने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले औजार बरामद किए हैं।