फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The police force was deployed March contract blew out alcohol

तैनात रहा पुलिस फोर्स, मार्च निकालकर शराब ठेका फूंका

Sun, 13 Dec 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 13 Dec 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
The police force was deployed March contract blew out alcohol
हनुमानगढ़ रोड पर शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में संत नगर निवासी भीम टांक की मौत के बाद शनिवार सुबह उसका शव सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


वहीं घटना से उत्तेजित भीड़ ने शहर में रोष मार्च निकाला और ईदगाह बस्ती में शराब ठेके को आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं थाना बहाववाला पुलिस ने घायल गुरजंट सिंह के बयानों पर दस नामजद और छह अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात शराब ठेकों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। दहशत के कारण शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वहीं सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक भीम टांक के परिवार वाले उसकी हत्या के आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने एक ठेके को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में डाक्टरों की टीम ने भीम टांक का पोस्टमार्टम किया। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने घायल गुरजंट सिंह व उसके भाई रंजीत सिंह के बयानों पर हरप्रीत सिंह, राजा, बजीर सिंह, राधेश्याम, गुलाबिया, दविंद्र, विक्की पंडित, सिमरन, छज्जू, हैप्पी  और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे भीम टांक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि थाना सिटी-2 में हनुमानगढ़ रोड निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संत नगर निवासी भीम कुमार व शंटी नाम दो युवकों ने उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया और जबरन अपनी कार में डाल कर बाईपास पर एक ढाबे के पास ले गए।

वहां जबरन उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में राजीनामा को लेकर शुक्रवार को हनुमानगढ़ रोड पर पंचायत हो रही थी।

इस दौरान बात बिगड़ गई और दोनों ग्रुप भिड़ गए। इसमें भीम टांक व गुरजंट के गहरी चोटें आईं। दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया। अमृतसर ले जाते समय भीम की रास्ते में ही मौत हो गई।

शुक्रवार की रात पुरानी फाजिल्का रोड स्थित शराब ठेके को आग लगाए जाने के मामले में थाना नंबर 1 की पुलिस ने 125 अज्ञात लोगाें पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में लिखा गया कि थाना नंबर 1 के सहायक थानेदार को मुखबिर ने सूचना दी की करीब 125 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हथियारों सहित पुरानी फाजिल्का रोड स्थित एक शराब के ठेके पर हमला बोलकर आग लगा दी है। जिस पर पुलिस ने 125 अज्ञात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी की आपात बैठक शनिवार सुबह नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी के मंडी नंबर एक स्थित प्रतिष्ठान में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीता राम शर्मा ने की। नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी ने हत्याकंाड की निंदा करते हुए समाज के सभी लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की।


उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण नागपाल, धनपत सियाग, रवि सेतिया, अरूण नारंग, मंडल भाजपा प्रधान टीटू छाबडा, अशोक छाबडा, मुन्ना जायसवाल, पवन सोखल, अंकुर गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed