फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Murder of young. Two accused arrested

नौजवान की हत्या. दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of young. Two accused arrested
गांव सुखानंद में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक नौजवान की किरच से हत्या कर दी। मृतक नौजवान का डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके पास से हत्या के लिए इस्तेमाल की किरच बरामद कर ली है।
विज्ञापन


डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी इकबाल सिंह निवासी गांव सुखानंद नशे का आदी है और यह हत्या नशे के कारण की गई लगती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी सुखप्रीत सिंह (26) को घर से बुलाकर उस पर तकरीबन 11 बजे गांव की अनाजमंडी के पास किरच से वार किया। इसके बाद सुखप्रीत को गंभीर घायल हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदकोट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक का करीब डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुखप्रीत सिंह की माता ने पुलिस को बताया कि इस गांव के लड़के इकबाल सिंह बाहला ने उसे पहले फोन किया और बाद में बाहला का एक और साथी सुखदीप सिंह उसे घर से बुलाकर लाया था। इसके बाद में उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक इस मौके मौजूद तीसरे नौजवान ने सुखप्रीत को घायल करने के बारे में उनके घर में जानकारी दी। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed