{"_id":"90efe0156622c52de34400837f203f40","slug":"jailed-traffickers-mobile-driving-the-narcotics-trade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद तस्कर मोबाइल से चला रहा नशीले पदार्थों का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद तस्कर मोबाइल से चला रहा नशीले पदार्थों का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद एक तस्कर मोबाइल फोन के जरिये जेल के बाहर नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहा था, जिसे पुलिस ने दो मोबाइल फोन समेत जेल के अंदर से पकड़ लिया।
थाना सिटी पुलिस ने तस्कर गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। यह तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है।
दूसरी तरफ सेंट्रल जेल सुपरिंटेंडेंट एसएस सैनी का कहना है कि जेल में बंद तस्कर गुरदेव सिंह के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। जिसने भी मोबाइल उस तक पहुंचाएं हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तस्कर गुरदेव सिंह वासी गांव रसूलपुर थाना मक्खू कई महीने से एनडीपीएस एक्ट के तहत सेंट्रल जेल में बंद है।
पुलिस पार्टी फिरोजपुर शहर के ऊधम सिंह चौक पर नाकाबंदी कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि गुरदेव सिंह जेल के अंदर बैठे ही जेल के बाहर अपना नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है। फोन के जरिये ही अपने कारिंदों को आदेश देकर नशीले पदार्थ अपने क्लाइंट तक पहुंचा रहा है।