{"_id":"f30d79bf03678e85991c28d3578fd857","slug":"heroin-and-two-million-farmers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ की हेरोइन समेत दो किसान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस करोड़ की हेरोइन समेत दो किसान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
सरहद से बीएसएफ ने दो किसानों को दस करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ काबू किया है। ये किसान फेंसिंग पार खेतों में खेती कर रहे थे और पाकिस्तान से आई हेरोइन को भारतीय सीमा में फेंक रहे थे।
दोनों किसानों को पकड़कर गहन पूछताछ के लिए खुफिया एजेंसियों के हवाले किया है। यह घटना बीएसएफ की बीओपी करनैल सिंह वाला में घटी।
बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीओपी करनैल सिंह वाला के नजदीक फेंसिंग पार खेतों में किसान खेती कर रहे थे वहीं पर बीएसएफ की बटालियन 87 के जवान उन पर नजर रखने के लिए तैनात थे।
बीएसएफ जवानों ने देखा कि किसान रिसाल सिंह पाकिस्तान से आई हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार फेंक रहा था और दूसरी तरह उसका बेटा जोधबीर सिंह पैकेट एकत्र करने में लगा था।
विज्ञापन
उसी समय जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत दस करोड़ रुपये है।