फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   From lover to kill her husband orchestrated Incident

पति की हत्या के लिए प्रेमी से कराया हादसा

Mon, 04 Jan 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 04 Jan 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
From lover to kill her husband orchestrated Incident
पांच दिन पहले मोगा रोड पर हुए एक सड़क हादसे की कहानी प्रेम संबंधों से जुड़ी हुई थी। उस दिन किसी वाहन में चपेट में आने से अपने दोस्त के साथ घायल हुए बाइक सवार की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। सिटी पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर देर रात मोगा रोड पर एक ढाबे पर कार्यरत करतार सिंह अपने दोस्त हर्षवर्धन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। ढाबे से कुछ ही दूरी पर न्यू कटारिया अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे करतार सिंह काफी चोटें लगी और उसके दोस्त हर्षवर्धन की तो दोनों टांगें ही टूट गई। घटना के अगले दिन पुलिस ने करतार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने इस घटना में करतार सिंह की पत्नी शांति देवी और उसके प्रेमी नील रमा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह के अनुसार करतार सिंह व नील रमा दोनों नेपाल के रहने वाले हैं। इससे दोनों में काफी जान पहचान थी। करतार के घर आने जाने से नील रमा और करतार सिंह की पत्नी शांति देवी में प्रेम संबंध बन गए और दोनों ने करतार सिंह को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली।


इसके तहत ही बाबा फरीद नगर में किसी घर के काम करने वाला नील रमा अपने मालिकों से छिपकर उनकी जीप ले आया और करतार सिंह की हत्या करने के इरादे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed