फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Canada sending duped of Rs 15 lakh in the name of

कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी

Sat, 06 Feb 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 06 Feb 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
 Canada sending duped of Rs 15 lakh in the name of
थाना सिटी साउथ पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी के आरोप में जिला बरनाला के गांव जोधपुरा चीमा की एक महिला खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की अगली जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कोट ईसेखां के तीन अन्य से भी 45 लाख रुपये की ठगी की पुलिस जांच कर रही है। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओ विंग) के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि अमरिंदर सिंह निवासी मोहल्ला अंगद पूरा ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी कि उसने किरनजीत कौर चीमा से कनाडा जाने के लिए सौदा तय कर उसे 15 लाख रुपये और दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित नौजवान ने आरोप लगाया कि महिला ने न तो उसे कनाडा भेजा और न ही उसकी रकम वापस की। इस मामले में पुलिस प्राथमिक जांच बाद महिला किरनजीत कौर चीमा खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कोट ईसेखां के पूर्व सरपंच एवं मौजूदा काउंसिलर हरमेल सिंह राजपूत, कश्मीर सिंह नागी निवासी कोट ईसेखां और गांव वर्हे के ठेकेदार भोला सिंह ने बताया कि उनसे कनाडा भेजने के नाम पर 45 लाख की ठगी हुई है।

उन्होंने बताया कि गांव खोसा कोटला के निर्भय सिंह ने उनकी बातचीत गांव बदरा पत्ती जिला बरनाला के एजेंटी का काम करते परिवार से 54 लाख रुपये में करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास से 15 लाख रुपये पहले हासिल कर पासपोर्ट ओर अन्य दस्तावेज ले लिए।

कुछ दिन के बाद तीनों लड़कों के वीजा वाट्सऐप पर भेजकर उनसे टिकट के लिए 30 लाख रुपये और हासिल कर लिए। इसके बाद काफी समय बीतने के बाद तीनों को न तो कनाडा भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

इसके बाद उन्होंने थाना कोट ईसेखां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्हाेंने आरोप लगाया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही।


इस मौके पर गुरमेल सिंह सरपंच गांव वर्हे, बाबा सुरिंदर सिंह तारेवाला, सुखदेव सिंह, कीमत सिंह, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मेजर सिंह, जरनैल सिंह, काका, लवप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह, रणजीत सिंह और अवतार सिंह आदि भी मौजूद थे। थाना कोट ईसेखां प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed