{"_id":"079162ecd8eb285a0e29e639d41484a3","slug":"bsf-constable-shot-dead-by-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ के हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममदोट स्थित बीएसएफ की चौकी डीटी मल पर तैनात एक हवलदार ने खुद पर गोली दाग आत्महत्या कर ली।
शव को शनिवार पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे चौकी डीटी मल पर घटी।
थाना ममदोट पुलिस के मुताबिक हवलदार मोहम्मद शमसुद्दीन खान (50) वासी वेस्ट बंगाल बीएसएफ की 105 बटालियन में तैनात था। शुक्रवार रात उसकी ड्यूटी डीटी मल चौकी पर थी।
उसने गर्दन के नीचे बंदूक की नली रख कर गोली चलाई। वहीं पर उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास गश्त कर रहे जवान घटनास्थल पर पहुंच गए।
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। सूत्रों अनुसार घटनास्थल से गोलियों के 11 खोल बरामद हुए जबकि बंदूक में बारह गोलियां थी।