फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Box wine flown 156 contracts burglars

ठेके से चोरों ने 156 पेटी शराब पार की

Tue, 10 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 10 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
 Box wine flown 156 contracts burglars
सरहिंद-पटियाला रोड स्थित गांव खरोड़ा में सोमवार की रात चोरों ने ठेके अंग्रेजी शराब की 156 पेटियां पार कर दीं। साथ वाली दुकान में सो रहे ठेके के कारिंदों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


चोर महंगे ब्रांड की शराब ले गए। सस्ते और देशी शराब की पेटियों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी फतेहगढ़ साहिब गुरदीप सिंह गौसल ने बताया चोरों ने ठेके का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया है और इस घटना को अंजाम देने के लिए किसी हल्के वाहन का उपयोग किया है।  ठेके के कारिंदों के मुताबिक वह रात को साथ वाली दुकान में ही सो रहे थे।
विज्ञापन


सुबह सोकर उठने पर ठेके के शटर का ताला टूटा मिला और बड़ी संख्या में मंहगी शराब की पेटियां गायब थीं। इस पर उसने इसकी सूचना मालिकों को फोन पर दी। ठेकेदार अमित ठाकुर ने बताया की चोरों ने करीब 156 पेटियां अंग्रेजी शराब चोरीं की हैं, जिसकी कीमत लाखों में है उन्होंने ने आशंका जताई की यह किसी जान पहचान वाले व्यक्ति का काम है। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed