फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bhima killing Jasmine SHO suspended

भीम हत्याकांड में एसएचओ चमेली सस्पेंड

Sun, 20 Dec 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Bhima killing Jasmine SHO suspended
शहर के बहुचर्चित भीम टांक हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना बहाववाला के प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली को सस्पेंड कर दिया है। जिला पुलिस प्रमुख इंद्र मोहन भट्टी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सब आरोपी दिनदहाड़े ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना वाले दिन वे इस हत्याकांड को अंजाम देकर थाना बहाववाला के सामने से ही अपनी दो गाड़ियों में सवार होकर हनुमानगढ़ की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इस दौरान अगर थाना बहाववाला के प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली ने समय पर चौकसी दिखाते हुए नाकाबंदी की होती तो आरोपी उसी दिन काबू किए जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी ड्यूटी में लापरवाही दिखाने के आरोप में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक हरप्रीत हैरी गैंग के 12 आरोपियों को काबू किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।


गौरतलब है कि इससे पूर्व थाना नंबर दो के प्रभारी अभिनव चौहान को भी इस मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। उन पर आरोप था कि जिस कुंदन पैलेस के सामने निवासी युवती ने मृतक भीम के खिलाफ 7 दिसंबर को दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई थी तो उसी दिन भीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया।

इस शिकायत पर 11 दिसंबर को भीम हत्याकांड के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी की इसी लापरवाही के कारण उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed