{"_id":"920fdc0d714bb035de6af723b3816f49","slug":"cleaning-servants-strike-the-dirt-pile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई सेवकों की हड़ताल से गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई सेवकों की हड़ताल से गंदगी के ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
संत नगर निवासी भीम टांक हत्याकांड मामले में आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर शहर के सफाई सेवकों द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल किए जाने से शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर तो सीवरेज ब्लॉक होने से दूषित पानी भी सड़कों पर इकट्ठा हो गया है।
शहर के अधिकतर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है और जगह-जगह पर कचरे के ढेर लग गए हैं। विभिन्न स्थानों पर कचरा डिपुओं का कूड़ा सड़कों पर फैलने से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। नगर परिषद मुख्यद्वार पर भी सीवरेज का पानी जमा है।
शहर की कई बस्तियां तो सफाई न होने के कारण गंदगी से अटी पड़ी हैं। लोगों ने भीम हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र काबू करने की मांग की है ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु की जा सके।