फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Chhanga opinions frontier village suspect arrested

सीमांत गांव छांगा राय से संदिग्ध गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
 Chhanga opinions frontier village suspect arrested
सीमावर्ती गांव छांगा राय में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है। उसे सीआईए स्टाफ लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उसने अपनी पहचान मोहम्मद हुसैन वासी बिहार बताई है। पुलिस और खुफिया एजेंसी बिहार में उसके रहन-सहन की जानकारी एकत्र कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी हुसैन से गहन पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सीमांत गांव छांगा राय से मोहम्मद हुसैन को काबू किया है। गांव छांगा राय में एक व्यक्ति ने बुधवार रात सेना की वर्दी में चार संदिग्ध व्यक्ति देखे थे। उसके बाद पुलिस और बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


सर्च अभियान दिन-रात तक चलाया गया। पुलिस ने वहीं से हुसैन को काबू किया है। हुसैन पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा है। बिहार के भोगलपुर का रहने वाला बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन पुलिस को बिहार के जो भी पते बता रहा है वहां की पुलिस से तालमेल कर उन पतों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। छांगा राय में अभी भी पुलिस व बीएसएफ के जवान तैनात हैं।


उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर में भी आरपीएफ के जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर स्टेशनों व ट्रेनों में गश्त कर रहे हैं। 26 जनवरी तक पूरे डिवीजन में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed