{"_id":"bcc96c132f3af2e2d9eac993f6745bdb","slug":"car-falls-into-canal-two-men-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार, दो युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी कार, दो युवक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
गांव दीप सिंह वाला के पास एक कार राजस्थान नहर में गिर गई। कार में कोटकपूरा के दो युवक सवार थे। दोनों अपने एक दोस्त को जलालाबाद में छोड़कर लौट रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही सादिक पुलिस मौके पर पहुंची। कार को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
कोटकपूरा निवासी अनीश मित्तल पुत्र विजय मित्तल अपने एक साथी कमलप्रीत कालड़ा पुत्र सुरिंदर कालड़ा के साथ अपने दोस्त अमरिंदर सिंह को जलालाबाद छोड़ने गए थे। वापस आते समय शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी कार गांव दीप सिंह वाला के पास राजस्थान नहर में जा गिरी।
जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे और उनके फोन भी बंद मिले तो उनके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना सादिक प्रभारी एसआई जोगिंदर सिंह के अनुसार उनके फोन कॉल की लोकेशन निकलवाई गई तो अंतिम लोकेशन गांव दीप सिंह वाला के टॉवर की आई।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को जांच के दौरान उनकी कार नहर में गिरने का संदेह हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कार को नहर से बरामद कर लिया लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है।