फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Candidates, political parties, Election

उम्मीदवारों के खर्च पर रहेगी नजर

Wed, 19 Feb 2014 11:09 PM IST
संगरूर।
संगरूर। Updated Wed, 19 Feb 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
 Candidates, political parties, Election
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत आचार संहिता लागू करने को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अफसर प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को डिप्टी कमिश्नर डा. इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में संगरूर तथा बरनाला के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आचार संहिता लागू करने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों के संबंध में मंथन किया गया। साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में एसडीएम, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों, डीडीपीओ और बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों को जरूरी प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


डीसी इंदु मल्होत्रा ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि वह आयोग के निर्देशों का पालना करना यकीनी बनाएं। ताकि चुनाव निष्पक्ष निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सही वोट डालने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वोट को हां, पैसे को ना का नारा दिया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित खर्च सीमा के तहत खर्च करना यकीनी बनाने के लिए निगरान कमेटियां गठित की जाएंगी। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से खर्च निगरान और आम निगरान भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर किसी उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस मौके पर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एसपी (डी) पीएस गोराया, एसडीएम पूनमदीप कौर, एसडीएम लहरा बख्तावर सिंह, एसडीएम बरनाला अमन बांसल, एसडीएम तपा जसपाल सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी राजेश धीमान, डीडीपीओ बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह सिद्धू, जगरूप सिंह भुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed