फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bllru village in kabaddi team winner

ओपन कबड्डी में भल्लरू गांव की टीम विजेता

Mon, 30 Nov 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
Bllru village in kabaddi team winner
गांव गिल के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से ग्राम पंचायत व एनआरआई  के सहयोग से कराए गए 20वें फुटबाल, वालीबाल व कबड्डी मुकाबलों का रविवार को समापन हो गया। कबड्डी में गांव भल्लरू गांव की टीम विजेता रही। 
विज्ञापन


क्लब के प्रधान हरजीत सिंह माणा गिल, उपप्रधान हरजीत सिंह बब्बू, सचिव निर्मल सिंह पटवारी, कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कबड्डी की 45, 55 व 70 किलोग्राम भारवर्ग की 134 टीमों ने भाग लिया। ओपन कबड्डी में 66 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि 45 किलोभार वर्ग में रौंता गांव की टीम ने पहला, गिल की टीम ने दूसरा स्थान पाया। 55 किलो में लंडे की टीम ने पहला व जंगियाना की टीम ने दूसरा और 70 किलोग्राम मुकाबले में गिल की टीम ने पहले, भगता भाईका की टीम दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन कबड्डी का फाइनल मैच गांव भलूर व डगरू की टीमाें में हुआ, जिसमें भलरू की टीम ने डगरू की टीम को हराकर कप पर कब्जा किया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि जोगिंदर सिंह जिंदू विधायक हल्का फिरोजपुर छावनी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिंदू ने गांव गिल के विकास के लिए 5 लाख रुपये व शहीद भगत सिंह यूथ क्लब को 50 हजार रुपये की सहायता देने का एलान किया।


इस मौके पर तलवंडी भाई मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह काका बराड़, अकाली दल जिला फिरोजपुर के सचिव बाबा मनजीत सिंह, जगसीर सिंह, गरलाभ सिंह बराड़, जसवंत सिंह भट्टी एसएसओ थाना घल्लखर्दु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed