{"_id":"34ebc39d2f6e9a09d2d7d118d89a816b","slug":"bjp-leader-hurt-by-oppression-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से आहत भाजपा नेता ने जहर निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से आहत भाजपा नेता ने जहर निगला
अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
दबंगों की प्रताड़ना से आहत भाजपा के यूथ विंग के पूर्व उपाध्यक्ष ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कुछ दबंगों पर मारपीट करने और निर्वस्त्र कर उनकी वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
धर्म नगरी गली नं. 7 निवासी व भाजपा यूथ विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरजीत मठाडू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार को छह लोगों ने फाजिल्का रोड पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने निर्वस्त्र कर उनकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली।
विज्ञापन
मारपीट करने वालों ने क्लिपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी। उत्पीड़न से आहत होकर रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। नगर थाना एक की पुलिस ने गुरजीत पर भी आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।