{"_id":"7a86c42a56d0e03e4572d60eba4cf306","slug":"arun-hundred-meter-race-in-competition-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरुण अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरुण अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली हार्ट डे बोर्डिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। सायंकालीन सत्र में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डा. सुखवीर सिंह बल्ल व डीईओ एलीमेंट्री हरि चंद कंबोज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
डीपीई राकेश कंबोज, संदीप कंबोज व शीनम ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में 5वीं कक्षा (लोट्स) के अरुण व तीसरी कक्षा (रोज) की आकांक्षा ने पहला, 5वीं (डेजी) के अंकुश ने दूसरा तथा 5वीं (लोट्स) की आंचल ने तीसरा स्थान पाया।
इसी तरह 200 मीटर दौड़ में तीसरी (रोज) के आरिफ व (लिल्ली) की अमानत ने पहला व पांचवीं (रोज) के जशनदीप दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में खुशमन पहले, 5वीं (लोट्स) के लविश व (लिल्ली) की सृष्टि दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में 5वीं (डेजी) के अनुपम ने पहला, (लिल्ली) की सिमरन ने दूसरा तथा 5वीं (लोट्स) की आंचल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
इस मौके पर विजेताओं को जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डा. सुखवीर सिंह व डीईओ एलीमेंट्री हरि चंद कंबोज, प्रिंसिपल रीतू, प्रबंधक रमेश भूसरी व मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल भूसरी तथा अन्य गणमान्यों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।