{"_id":"7c8b6d76278cf7bd46205ed173f23bbb","slug":"abohar-ferozepur-naib-tehsildar-advocate-couple-beat-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार को एडवोकेट दंपति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार को एडवोकेट दंपति ने पीटा
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Thu, 07 Aug 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब तहसील सीतो गुन्नों का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अबोहर के नायब तहसीलदार नीरज शर्मा के साथ वीरवार को गांव दौलतपुरा में एक एडवोकेट दंपति ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नायब तहसीलदार को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
नायब तहसीलदार के रीडर पवन कुमार ने बताया कि गांव दौलतपुरा से शमिंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने जमीन की गिरदावरी की अपील की थी। उसी आधार पर वीरवार को नायब तहसीलदार नीरज शर्मा, पटवारी जंगीरी राम, नंबरदार मोहन लाल और ड्राइवर कुलदीप के साथ गांव की जमीन का मौका देखने गए थे।
रीडर पवन ने बताया कि अभी वे लोग मौके पर ही खड़े थे कि एक एडवोकेट जगनंदन सिंह अपनी पत्नी जसीवर कौर के साथ वहां पहुंचा। देखते ही देखते उन्होंने नायब तहसीलदार से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पवन कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पटवारी, नंबरदार व ड्राइवर की मदद से नायब तहसीलदार को छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने नीरज शर्मा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।