{"_id":"97-40687","slug":"Firozpur-40687-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन समेत तीन तस्कर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन समेत तीन तस्कर काबू
Firozpur
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने सवा दो किलो हेरोइन समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उधर थाना सदर और मक्खू पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिंदर सिंह पुत्र पाल सिंह वासी राजोके गट्टी थाना खालड़ा जिला तरनतारन बाइक नंबर-पीबी-46एम 2566 पर बस्ती आहमे वाली पुल सुकड़ नहर से गुजर रहा था। पुलिस ने संदेह पर उसे रोककर तलाश ली। तलाशी के दौरान उससे दो किलो हेरोइन बरामद हुई। उक्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये की कीमत है। यह हेरोइन पाकिस्तान से लाई थी। उधर मक्खू पुलिस ने बलवीर सिंह पुत्र दयाल सिंह वासी रत्ता गुदा थाना हरिके और रविंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी बूह थाना हरिके को तलवंडी नेपालां के सेमनाले के पास रोककर तलाशी ली। उनके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
