फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   गाय पर हो रहे अत्याचार को गैर इस्लामी बताया

गाय पर हो रहे अत्याचार को गैर इस्लामी बताया

Sat, 03 Aug 2013 05:35 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Sat, 03 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला (संगरूर)। पंजाब के विभिन्न शहरों में गायों पर हो रहे अत्याचार के मामले में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मगुरु ने हिंदू-सिख संगठनों की बैठक में फतवा जारी कर कहा है कि गौ अत्याचार गैर इस्लामी है और मुस्लिम समाज गौ हत्या और गौ उत्पीड़न के सख्त विरुद्ध है। मुफ्ती इरत्कारूल हसन कांधालवी ने शुक्रवार को बैठक में इस बाबत फतवा दिया है। इसका हिंदू-सिख संगठनों ने खुले दिल से अभिनंदन किया है।
विज्ञापन

पंजाब के सुनाम और मालेरकोटला में कुछ दिनों से गौ उत्पीड़न और लाचार गायों पर तेजाब डालने के मामले सामने आ रहे थे। इसे लेकर मालेरकोटला के अमरगढ़ थाने की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया था। घटना के बाद हिंदू सिख संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा था। पुलिस प्रशासन की इस बाबत हिंदू संगठनों के साथ बैठकें हुई हैं। राज्य स्तरीय रोष रैली 5 अगस्त को मालेरकोटला करने की घोषणा की गई। प्रशासन ने शुक्रवार को हिंदू, सिख और मुस्लिम संगठनों की अमन कमेटी की बैठक बुलाकर सभी के विचार लिए। इसमें मंच से मुफ्ती इरत्कारूल हसन कांधांलवी ने गौ अत्याचार को गैर इस्लामी करार दिया। बैठक के बाद हिंदू सिख संगठनों की ओर से गुरबचन सिंह मोखा ने कहा कि फतवा बेहद प्रशंसनीय है और इससे भाईचारे की महक आ रही है। उधर, संगरूर के डीसी कुमार राहुल ने कहा है कि मालेरकोटला में अमन को अगर नुकसान पहुंचने की आशंका हुई तो बाहर से आने वाले रोष मार्च को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed