फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   बेखौफ दौड़ रहीं काले शीशे वाली बसें

बेखौफ दौड़ रहीं काले शीशे वाली बसें

Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब में काले शीशे वाली बसें धड़ॉल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं। प्रशासन व यातायात विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

16 दिसंबर को दिल्ली में हुए रेप कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि देश में काले शीशे वाली बसें नहीं चलेंगी। हालांकि इस आदेश पर गौर करते हुए पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने बसों पर लगी काली फिल्में उतरवा दी थीं। लेकिन अभी भी कई बसों पर काले शीशे लगे हुए हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला श्रीगंगानगर रोड पर गांव आलमगढ़ के पास देखने को मिला। जहां बठिंडा से आई एक काले शीशे वाली बस में किसी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को लाया गया था। यह बस काफी देर तक गांव आलमगढ़ के पास खड़ी रही और बाद में राजस्थान की ओर नहीं जा सकी। जिसे वापस बठिंडा की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बारे में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सतपाल से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि बठिंडा जिला उपायुक्त ने उन्हें शीशे बदलवाने के लिए दो माह का समय दिया है। इसलिए वे अपनी कंपनी की कई बसों के शीशे बदलवा चुके हैं और शीघ्र ही इस बस के शीशे भी बदलवा देंगे। सतपाल का कहना था कि एक बस के शीशे बदलने में कई दिन लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed