{"_id":"97-30105","slug":"Firozpur-30105-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्रक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत
Firozpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। घनी धुंध के चलते फाजिल्का-जलालाबाद (एफएफ) रोड स्थित मंडी लाधुका के पास वीरवार सुबह करीब 10 बजे कार और ट्रक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार और आशा रानी जलालाबाद में किसी कार्य से आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने गांव मोजन में अपने रिश्तेदारों के यहां जाना था। जब वे जलालाबाद से अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से रवाना होने लगे तो जलालाबाद से उनके रिश्तेदार विपन कुमार पुत्र शेर चंद और उसकी मां सत्या देवी भी गांव मोजम को जाने के लिए कार पर सवार हो गए। जब वे मंडी लाधुका से थोड़ी आगे पहुंचे तो एक कुट्टल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास करते समय सामने से आ रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में विपन और उसकी माता सत्या देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक सुशील कुमार व आशा रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया गया। वीरवार की सुबह रोड पर घनी धुंध थी और सामने से आ रही कोई भी वाहन नजर नहीं आ रहा था। जिस कारण ये घटना घटी है।