{"_id":"97-29977","slug":"Firozpur-29977-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर रेहड़ी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर रेहड़ी चालक की मौत
Firozpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। स्थानीय आर्य नगर निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। थाना बहाववाला की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया। आर्य नगर निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार रेहड़ी लगाने का कार्य करता था। गत सायं सादुलशहर से बस पर आ रहा था कि राजपुरा बैरियर पर किसी कारणवश उतर गया। करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इधर लोगों ने इस बात की सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन