फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   young man suicide due to insults

अपमान से आहत युवक ने जान दी

Mon, 14 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला,कोटकपूरा (फरीदकोट)
अमर उजाला,कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Mon, 14 Oct 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
young man suicide due to insults
कोटकपूरा में नई दाना मंडी के दशहरा मेला में बिना वजह मारपीट और अपमान से आहत एक युवक ने रविवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सिटी पुलिस ने दशहरा मेले के प्रबंधक नरेश कुमार सहगल को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पीड़ित परिवार के समर्थकों ने शव रखकर थाना सिटी के बाहर रोष प्रदर्शन किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी। सहगल का उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से भी केस चल रहा है।
विज्ञापन



 पुलिस को दिए बयान में प्रेम नगर निवासी मंगल सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि उनके गुरमेल सिंह गेजा के साथ पारिवारिक संबंध हैं। गेजा से नरेश सहगल की पुरानी रंजिश है। गेजा के साथ संबंध रखने के कारण सहगल ने उसके बेटे अमृतपाल सिंह उर्फ गोला (20) को कई बार घेर कर बिना वजह मारपीट करते हुए धमकियां दी थीं।
विज्ञापन


मंगल के अनुसार 13 अक्तूबर को दशहरा मेले में स्टेज के पास खड़े उसके बेटे अमृतपाल को नरेश सहगल ने बिना वजह थप्पड़ मारे और अपमानित किया। मंगल सिंह के विरोध करने पर भी सहगल ने अमृतपाल को सबक सिखाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान अमृतपाल ने घर पहुंच कर खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसने अपनी मौत के लिए नरेश सहगल को जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने सहगल के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सहगल को फरीदकोट अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा है। उधर पीड़ित परिवार के समर्थकों ने युवक के शव को साथ लेकर थाना सिटी के आगे रोष प्रदर्शन किया और आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे एसपी बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।


सुखबीर पर केस का यह है कारण
कोटकपूरा (फरीदकोट)। आत्महत्या मामले में गिरफ्तार नरेश कुमार सहगल का उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ आपराधिक मामला चल रहा है। इस वजह से उसे पुलिस सुरक्षा भी मिली है। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में नरेश कुमार सहगल से कैमरा छीनने और मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में याचिका पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर वर्ष 2006 में सुखबीर सिंह बादल व उनके साथियों पर थाना सिटी कोटकपूरा में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। यह केस इन दिनों उच्च न्यायालय और जिला अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed