फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   students angry at the lack of the building of chips and staff

स्टाफ व इमारत की कमी पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा

Tue, 09 Feb 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 09 Feb 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
students angry at the lack of the building of chips and staff
गांव बरेह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टाफ व इमारत की कमी को लेकर साइकिल वितरण समागम करवाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक को खरी खोटी सुनाने वाले बच्चों, अभिभावकों और पसवक कमेटी ने सोमवार को स्कूल गेट के सामने नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

विद्यार्थियों ने सरकार और प्रशासन पर स्कूल की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों व पसवक कमेटी के नेताओं ने कहा कि स्कूल के असुरक्षित घोषित किए गए 9 कमरों को ढहा देने के बाद इनके निर्माण कार्य के लिए किसी अधिकारी या फिर नेता ने कोई प्रयास ही नहीं किया गया है।

विद्यार्थियों को सर्दी और गर्मी के मौसम में खुले आसमान में क्लासें लगाने के मजबूर होना पड़ता है। हालांकि सरकार की ओर से क्षेत्र के स्कूलों के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी की गई हैं, लेकिन इस स्कूल को कोई ग्रांट नहीं दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार 13 अध्यापकों के अलावा अन्य कर्मियों के कई पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे स्कूल की दयनीय हालत के बारे में मुख्यमंत्री को भी मांग पत्र भेजा जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंच बलवीर सिंह, तरसेम सिंह, सुखपाल कौर, महिंदर सिंह, सरवन सिंह व चरनजीत कौर भी मौजूद रही। वहीं हलका विधायक बुढलाडा चतिन्न समाओ ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में बेहतर सुधार के प्रयास जारी हैं।

उनके अनुसार उक्त स्कूल की इमारत निर्माण के लिए भी जरूरी ग्रांट के बारे में सरकार को लिख कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed