फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   rape with two girls

दो युवतियों के साथ दुष्कर्म

Sat, 28 Dec 2013 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
rape with two girls

बठिंडा। दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहला मामला बेअंत नगर का है, जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस मामले में एक महिला पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप है। जबकि मौड़ मंडी के एक अन्य मामले में पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही मामलों में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कैंट पुलिस से की गई शिकायत में बेअंत नगर की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उनके आवास के सामने रहने वाली महिला ने उससे कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला लाडी पीड़िता से प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लाडी के साथ उसकी फ्रेंडशिप करवा देगी। महिला ने उसे बातों में उलझा कर क्वार्टर नंबर 782 के पास ले गई। जहां लाडी पहले से मौजूद था। लाडी ने उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया और उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

पुलिस ने महिला और मामले से संबंधित लाडी नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मौड़ मंडी पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


तेजाब पीड़िता को दिया 11 हजार का सहयोग
बठिंडा। तेजाब से बुरी तरह झुलसी युवती के इलाज के लिए हाई कोर्ट के वकील ने 11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

बठिंडा में जनवरी 2011 में जीजा द्वारा फैंके गए तेजाब से बुरी तरह झुलसी युवती को आर्थिक तौर पर सहयोग के लिए चडीगढ़ के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने 11 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया है।

पीड़िता के पिता कीर्तन सिंह ने एचसी अरोड़ा का आभार जताया है। एचसी अरोड़ा पहले भी पीड़िता को सरकार की ओर से मुआवजा दिलावाने के लिए जनहित याचिका दायर की गई है।


कीर्तन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के इलाज पर अब तक करीब 30 लाख रुपये खर्च हो चुकें हैं, इसके लिए उन्हें आदर्श नगर स्थित अपना मकान बेच कर किराये के मकान में गुजारा करना पड़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed