फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Punjab government responsible for farmer's suicide : Kejriwal

किसानों की खुदकुशियों के लिए सरकार जिम्मेवार : केजरीवाल

Fri, 26 Feb 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab government responsible for farmer's suicide : Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के किसानों को अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों, मिलावटी वस्तुओं व खाद्य में मंत्रियों के हिस्से की वजह से खुदकुशियां करनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह का कीटनाशक घपले में सीधा नाम आने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वे वीरवार को जिले की तहसील बुढलाडा के गांव सिरसीवाला में खुदकुशी करने वाले किसान यादविंदर सिंह, बनावाली के मृतक किसान चरणजीत सिंह चरणा के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ दुख सांझा किया। वे मानसा के अरविंदर नगर में कुछ मिनट रुके। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार आने पर जल्द किसानों की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बादल सरकार की नाकामी है कि कपास की फसल बर्बाद होने के बाद भी योग्य मुआवजा नहीं दिया गया। वहीं दिल्ली सरकार 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा पीड़ित किसानों को फसल बर्बाद होने पर देती है।


इस मौके पर उनके साथ प्रो. बलजिंदर कौर, सांसद भगवंत मान, सुच्चा सिंह छोटेपुर, रोमी भाटिया, नरिंदर पाल सिंह, मुनीश हुड्डा, नील गर्ग, गुरलाभ सिंह, नाजर सिंह और दीपक बंसल समेत अन्य वर्कर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed