{"_id":"db4e8ff19677f636c47009476d24b705","slug":"punjab-bathinda-teacher-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र जारी होने पर पानी की टंकी से उतरे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र जारी होने पर पानी की टंकी से उतरे अध्यापक
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह से मांगों को लेकर स्थानीय गोल डिग्गी के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर संघर्ष कर रहे 11 ईजीएस अध्यापक सोमवार को नौकरी संबंधी नियुक्ति पत्र जारी होने पर नीचे उतर गये। पानी की टंकी से नीचे उतरने पर उनके साथियों ने अध्यापकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
नौकरी की मांग को लेकर दो सप्ताह पहले माल रोड पर पानी की टंकी पर 13 ईजीएस अध्यापक़ चढ़ गए थे। इस संघर्ष के दौरान एक अध्यापिका किरणजीत कौर की 14 माह की बेटी रूथ की ठंड लगने के चलते मौत हो गई थी। इसके बावजूद अध्यापकों ने रूथ के शव को जीटी रोड पर बस अड्डे के बाहर चौक पर रखकर अपना संघर्ष जारी रखा था।
विज्ञापन
इसकी वजह से सरकार ने उनकी मांगों को मानते हुए अध्यापकों को दो साल तक ठेके पर नौकरी देने का ऐलान कर दिया। इस पर अध्यापकों ने बस अड्डे के बाहर जीटी रोड पर स्थित चौक से तो जाम हटा दिया लेकिन पानी की टंकी पर चढे़ 11 अध्यापक नियुक्ति पत्र मिलने तक संघर्ष जारी रखे हुए थे। उनके नीचे उतरने पर उनके साथी अध्यापकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
डीईओ प्राइमरी अमरजीत कौर ने बताया कि 12 फरवरी को पंजाब सरकार की ओर से लेटर जारी हो गया था। इसके आधार पर अध्यापकों की काउंसिलिंग व सर्टिफिकेट जांच कर ऑफर लेटर जारी किए जा रहे है। अबतक तक 50 अध्यापकों की काउंसिलिंग हो चुकी है व कुछ अध्यापकों को आफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। जल्दी ही सभी अध्यापकों को आफर लेटर जारी कर दिए जाएंगे।