फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, bathinda, protest, nagar nigam

राजनैतिक पार्टियों की सियासत के खिलाफ भड़के सफाई मुलाजिम

Sat, 31 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 31 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के लाइन पार इलाके में कूडे के डंप को लेकर विभिन्न पार्टियों की
विज्ञापन
सियासत से परेशान सफाई मुलाजिमों ने शनिवार को कूड़े से भरी गाड़ियों के साथ नगर निगम कार्यालय के समक्ष लगाकर प्रदर्शन किया।

मुलाजिमों ने आरोप लगाए कि लाइन पार इलाके में स्थित डम्पों वाली जगहों पर उन्हें अकाली पार्षद कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं, जिससे उन्हें कूड़ा फेकने के लिए कोई और जगह नहीं मिल रही। वहीं अकाली पार्षदों ने निगम अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोरा लाल का कहना है प्रताप नगर व परसराम नगर से कूंड़े का डंप हटा दिया गया है। इससे सफाई कर्मचारियों को कूड़ा फेंकने की जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली पार्षद तानाशाही का रवैया अपनाते हैं।

कर्मचारी उनकी बात मानने से इंकार करता है तो नौकरी से निकालवाने की धमकियां देते हैं। उन्होंने कहा कि आज सफाई कर्मचारी जब गलियों से कूड़ा कर्कट उठाकर ले जा रहे थे कूड़ा फेंकने के लिए लगाई गई ट्राली को अकाली पार्षदों ने हटा दिया। सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। गोरा लाल ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान न किया गया तो सोमवार को पूरे शहर में सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

उधर, अकाली पार्षद प्रदीप कुमार गोला सहित पार्षद हरविंदर कुमार शर्मा, हरजिंदर सिंह टोनी ने निगम के अधिकारी बीडी सिंगला पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाया है। साथ ही मेयर से मांग की कि जब तक उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नही होगी निगम का बायकाट रहेगा।

पार्षदों के आरोपों के बारे में बीडी सिंगला का कहना था कि पार्षद किसी भी मामले की जांच करवा ले अगर उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित होता है तो निगम के मेयर उनके खिलाफ कारवाई कर सकतें है। मेयर बलवंत राय नाथ का कहना था कि वह पूरे मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed