{"_id":"5146cfa204c6f72f26de34470467e4c3","slug":"punjab-bathinda-cm-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा को नशा मुक्त जिला बनाएंगे : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा को नशा मुक्त जिला बनाएंगे : मुख्यमंत्री
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 15 Jun 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बताया कि बठिंडा में 50 बेड के बन रहे एक और नशा मुक्ति केंद्र को जल्द तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द बठिंडा जिले को नशा मुक्त जिला बना दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिले की समाजसेवी संस्थाओं को भी सहयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री बादल ने बठिंडा में बन रहे कैंसर डायग्नोस्टिक सेंटर का दौरा कर इसका निरीक्षण किया। इस दौरान बादल ने कहा कि अकाली दल और भाजपा की सरकार प्रदेश में नशों के साथ-साथ कैंसर के खात्मे के लिए भी कोई कसर नहीं छोडे़गी। 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंटर जनवरी 2015 तक पूरा हो जाएगा।
इस सेंटर पर हर वर्ष सरकार 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए साढे़ पांच एकड़ और जमीन का प्रबंध किया गया है। जहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त सिटी बस सर्विस का भी प्रबंध किया जाएगा। मरीजों के ठहरने के लिए 6 माह के लिए मुफ्त रेनबसेरा भी स्थापित किया जाएगा ।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नुमाइंदों के साथ बैठक भी की। इस दौरान बादल ने कहा कि प्रदेश में अफगानिस्तान से पाकिस्तान और आगे पंजाब सहित और राज्यों में तस्करी होकर आने वाले नशे को रोकने के लिए गृह मंत्री को मिलकर निवेदन कर चुके हैं।
उन्होंने एसोसिएशन के नुमाइंदों के पास से नशा के खातमे के लिए सुझाव लिए और उनको सहयोग देने की लिए भी कहा। इस मौके पर जिले के गांव खयाला कलां में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का प्रबंध आईएमए द्वारा संभालने और तलवंडी साबो और बठिंडा में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का प्रबंध चेंबर आफ कॉमर्स के नुमाइंदों ने संभालने का विश्वास दिलाया।