{"_id":"3801a8ba7b6c013a3f9c2e8c6d47928d","slug":"nurse-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों ने लंबी में फूंका सीएम का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों ने लंबी में फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)।
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्षरत एनआरएचएम पंजाब स्टाफ नर्सिंग इंप्लाइज यूनियन की ओर से शनिवार को लंबी के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्सों ने खूब नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मांगों को न मानने की हालत में करो या मरो की नीति अपनाने की चेतावनी भी दी है। उधर, स्टाफ नर्स जगदीप कौर की ओर से शुरू किया गया मरण व्रत दूसरे दिन भी जारी रहा। रेगुलर करने की मांग को लेकर नर्सों की ओर से शुक्रवार से लंबी में पक्का धरना लगाया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष नवनीत कौर ने कहा कि यदि बादल सरकार ने उनकी रेगुलर करने की मांग को ठुकराया, तो वह उसी दिन से सीएम की चंडीगढ़ स्थित कोठी के समक्ष मरण व्रत शुरू कर देंगी और संघर्ष के तहत स्टाफ नर्स घर घर जाकर बादल सरकार की नन्हीं छांव मुहिम की धज्जियां उड़ा देंगी।