फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Have 12-hour staff duty police: DGP

12 घंटे होगी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी : डीजीपी

Thu, 17 Oct 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा) Updated Thu, 17 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
Have 12-hour staff duty police: DGP
पंजाब में दिन-रात सख्त ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों के लिए जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। मौजूदा समय में 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से 12 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जाएगा। यह खुलासा पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल सुमेध सैनी ने वीरवार को फूल पुलिस स्टेशन के भवन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकार वार्ता में किया। 
विज्ञापन



 समागम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने बताया कि पंजाब में चेन स्नैचिंग जैसे स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस ने काफी हद तक काबू पा लिया है, अब नशा तस्करों के विरुद्ध मुहिम निर्णायक दौर में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक इस वर्ष पुलिस ने काफी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, लेकिन अभी काफी कुछ करना बाकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिस सुधारों को लेकर बहुत कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने डीजीपी सुमेध सैनी के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब में अमन कानून की स्थिति बाकी राज्यों के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने बताया कि भगता भाईका में किराये में चल रहे पुलिस थाने के लिए जल्द नया भवन तैयार किया जाएगा।

उन्होंने फूल थाने में नए फर्नीचर के लिए 2 लाख रुपये की ग्रांट दी। शिक्षा मंत्री ने सरकारी गर्ल्स स्कूल फूल और दूलेवाला के लिए 15-15 लाख रुपये की ग्रांट दी।

 इस मौके पर जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, नगर काउंसिल रामपुरा फूल के पूर्व अध्यक्ष सुनील बिट्टा, सुरेन्द्र बांसल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रवीन कांसल, व्यापार सेल के अध्यक्ष सुरेन्द्र जौड़ा, सुनील बांसल, भारतीय माडल स्कूल के अध्यक्ष सतपाल गर्ग, जसवंत बल्लो, डीएसपी हरिन्द्र सिंह, एसपी देसराज कंबोज और एसपी नवीन सिंगला मौजूद थे।


इनसेट
बेअंत के बाद बादल करेंगे शिलान्यास
शिक्षा मंत्री मलूका ने बताया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने क्षेत्र में वेटरनरी कालेज बनाने को मंजूरी दे दी है। इसका शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री करेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह ने भी रामपुरा फूल में वेटरनरी कालेज का शिलान्यास किया था, लेकिन अभी उक्त कालेज के निर्माण में एक ईंट भी नहीं लग पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed