फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   death, Ruth's, parents, tear, bathinda

लाडली की मौत का अब भी यकीन नहीं

Sun, 09 Feb 2014 11:32 PM IST
बठिंडा ।
बठिंडा । Updated Sun, 09 Feb 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
death,  Ruth's, parents, tear, bathinda
रूथ अब इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसके मामा-पिता को अब भी इस बात का यकीन नहीं है। उन्हें लोग सांत्वना देने में लगे हैं, लेकिन बदहवाश माता-पिता मौत के सच को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अपनी लाडली को याद कर विलाप कर रहे परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को रूथ के पार्थिव शरीर के सामने बैठे उसके माता-पिता को किसी प्रकार सांत्वना देने के प्रयास में लगे लोगों की आंख भी नम थी। लोगों के समझाने के बावजूद वे फफक-फफक कर रोए जा रहे थे। रूथ की मां किरनजीत कौर का तो रो-रो कर बुरा हाल था। इस बीच मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने रूथ की तस्वीर के सामने खड़े होकर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

 
रूथ का झूला भी फ्रीजर के साथ रखा :
नन्ही रूथ की तस्वीर के सामने लोगों ने श्रद्धांजलि स्वरूप फूल-मालाएं चढ़ाईं। फ्रीजर में रखे उसके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इस बीच रूथ का झूला भी उसके पार्थिव शरीर के पास रखा गया। उसे लोगों ने रुपयों से भर दिया। रूथ कभी इस झूले में अठखेलियां करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरनजीत कौर व करनजीत सिंह की इकलौती बेटी रूथ की मौत का गम हर किसी के चेहर पर झलक रहा था। लोग पार्थिव शरीर के सामने कुछ पल बैठ कर उनकी पीड़ा को कुछ कम करने की कोशिश करते नजर आए।   उधर, पार्थिव शरीर वाले फ्रीजर को धूप से बचाने के लिए वहां प्लास्टिक का शेड लगा दिया गया।

डॉक्टरों ने सौंपी मेडिकल रिपोर्ट
डाक्टरों ने जिला प्रशासन को सौंपी रूथ की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। रूथ का इलाज बठिंडा के सिविल अस्पताल में हुआ था। वहीं उसने इलाज के दौरान दम तोड़ा था।


सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने जिला प्रशासन को रूथ की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी। सिविल अस्पताल के डॉ.सतीश जिंदल ने बताया कि अभी रूथ के मौत के असल कारणों के बारे में विभाग कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed