{"_id":"ae3a1d0306583782eeb8e8fad89bc0cd","slug":"wine-contractor-s-agents-attacked-on-the-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार के कारिंदे ने सरपंच पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार के कारिंदे ने सरपंच पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नथाना के बस स्टैंड के सामने स्थित शराब के ठेके पर उस समय हंगामा हो गया जब किसी मामूली बात पर पहले शराब ठेकेदार के कारिंदे ने गांव के अकाली सरपंच पर हमला कर दिया।
इसके बाद अकाली सरपंच ने ठेकेदार की गाड़ी से तेजधार हथियार निकालकर शराब ठेकेदार के कारिंदों पर हमला करना चाहा, लेकिन भारी संख्या में मौजूद लोगों ने सरपंच को ऐसा करने से रोक लिया।
इसका फायदा उठाते हुए सरपंच पर हमला करने वाला शराब ठेकेदार का कारिंदा तो भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
वहीं उसके एक साथ को सरपंच के साथ ठेकेदार की गाड़ी डालकर अगवा कर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। थाना प्रभारी एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि वे तो कांग्रेस की रैली पर ड्यूटी में तैनात थे।
विज्ञापन
अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो वे आकर जांच कर लेंगे। मौके पर एकत्र लोगों के अनुसार नथाना के बस स्टैंड के सामने बने शराब के ठेके पर शराब के कारिंदे अपनी गाड़ी पर आए थे।
इससे पहले वहां पर गांव के सरपंच दिलबाग सिंह अपनी स्कूटी पर वहां किसी काम से आए थे। ठेकेदार के कारिंदों ने सरपंच की स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद सरपंच व कारिंदों में बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते शराब ठेकेदार के कारिंदे ने सरपंच पर हमला कर दिया। इसके बाद पूरा मामला बढ़ गया।